नवा बाज़ार: नावा बाज़ार में मां ने दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंक खुद भी लगाई छलांग, दोनों बेटियों की हुई मौत
पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडा पंचायत के कंडा गांव में बुधवार देर रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद और लंबे समय से चले आ रहे मानसिक तनाव के बीच एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में डालने के बाद स्वयं भी कुएं में छलांग लगा दी। इस हृदयविदारक घटना में दोनों बच्चियों की मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों की तत्परता से महिला क