मनिका: चुनाव में महागठबंधन की जनता और मतदाता लड़वा रही है: निर्दलीय प्रत्याशी मुनेश्वर उरांव, जीतने पर भाजपा में नहीं जाएंगे
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सह मनिका विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी मुनेश्वर उरांव ने अपने एक साक्षात्कार में कहा टिकट पार्टी के ऊपर के नेतृत्व कर्ता तय करती है मगर वोट दे कर जनता सरकार बनाती है। वही कहा कि चुनाव मै नहीं महागठबंधन के मतदाता मुझे खड़ा कर के लड़वा रही है। चुनाव जीतूंगा तो महागठबंधन को अपना समार्थन दूंगा भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा ।