मनिका: मनिका विधानसभा से JLKM प्रत्याशी बलवंत सिंह ने कहा, चुनाव जीतने पर आधा वेतन जनता को देंगे, भाजपा और कांग्रेस ने जनता को ठगा है
मनिका विधानसभा के JLKM प्रत्याशी बलवंत सिंह ने मनिका विधान सभा के पूर्व भाजपा विधायक हरे सिंह एवं वर्तमान कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों सिर्फ इस क्षेत्र की जनता को ठगा है। यदि जनता मुझे चुनाव जिताएगी तो आधा वेतन जनता के हितकारी कार्यों में लगाऊंगा ।साथ ही क्षेत्र का सर्वांगीग विकास करूंगा क्षेत्र की समस्या से अवगत हूं ।