मनिका: हेमंत सोरेन सरकार ने महिला सम्मान के साथ-साथ हर क्षेत्र में कार्य किया है : शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम
शिक्षा मंत्री सह विधायक लातेहार विधान सभा बैद्यनाथ राम ने बताया कि महागठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार ने महिला सम्मान योजना के साथ साथ हर क्षेत्र में कार्य किया है। चाहे ऋण माही हो या बिजली बिल माफी योजना हो । वही कहा कि भाजपा ने इन पांच वर्षों में सिर्फ राज्य सरकार को अस्थिर करने का काम किया है। फिर भी महागठबंधन ने मजबूती से भाजपा का सामना पांच वर्षों तक किया ।