हज़ारीबाग: हजारीबाग में अवैध शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार! 300 लीटर शराब जब्त, 700 किलो जावा महुआ नष्ट
हजारीबाग में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई! उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद और रेवाली गांव में छापेमारी कर 300 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और उपकरण भी कब्जे में लिए गए। साथ ही 700 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया। विभाग ने मामले में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।