कैंपियरगंज: युवक ने कैम्पियरगंज तहसील में आत्मदाह की कोशिश की, जमीन विवाद में कार्रवाई न होने से था परेशान, SDM ने लिया एक्शन
कैम्पियरगंज तहसील परिसर में शुक्रवार को एक युवक ने जमीन विवाद में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया था, लेकिन मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं, पुलिसकर्मियों और तहसील कर्मचारियों की सतर्कता से उसे समय रहते बचा लिया गया। इस घटना के बाद पूरे तहसील में अफरा-तफरी मच गई।