किशनगढ़ बास: खैरथल तिजारा में करोड़ों की ठगी, 7 महीने बाद भी पैसा नहीं लौटा, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Kishangarhbas, Alwar | Apr 9, 2026
खैरथल तिजारा जिले के मातोर गांव में करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं। घटना के सात महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन की सुस्ती से ग्रामीण आक्रोशित है। गुरुवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार सैकड़ो ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।