बंशीधरनगर (नगर उंटारी): जंगीपुर: शादी समारोह में गोली लगने से युवक घायल, सर्जरी के बाद बची जान; विधायक अनंत प्रताप देव ने जाना हाल
गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में गोविंद उरांव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसकी गर्दन और पीठ के बीच फंस गई थी। पहले उसे नगर ऊंटारी अनुमंडल अस्पताल, फिर सदर अस्पताल गढ़वा और बाद में मेदिनीनगर के एमएमसीएच भेजा गया, जहां सर्जरी कर गोली निकाल दी गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गोवि