बदायूं: उझानी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Apr 8, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव के रहने वाले त्रिदेव पुत्र ओमप्रकाश ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था, जिसकी बरेली में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक त्रिदेव के पिता ने गांव के ही रहने वाले प्रमुख पुत्र मंटूरी पर त्रिदेव को प्रताडित करने का 25 मार्च 2026 को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्त प्रमुख को गिरफ्तार किया है।