हनुमानगढ़: जंक्शन की भट्टा कॉलोनी में बदमाशों ने युवक पर धारधार चाकुओं से हमला कर नगदी लूटी, मौके पर पहुंची जंक्शन पुलिस
रेस्टोरेंट पर नौकरी करने वाले युवक पर तीन जनों ने चाकू से हमला कर दिया। चोटें मारकर युवक को घायल कर दिया और उसगसे नकदी लूटकर भाग गए। इस संबंध में घायल युवक की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाना में परिवाद प्रस्तुत किया गया है। जानकारी अनुसार रामसूरसदा पुत्र रामलखन सदा निवासी रावतसर ने बताया कि वह श्री श्याम रेस्टोरेंट मनु अग्रवाल का होटल पर नौकरी