जलालपुर: बीएससी सफलता पर लक्ष्मी कुमारी सम्मानित , बनी राजस्व पदाधिकारी
जलालपुर प्रखंड अंतर्गत कोपा पंचायत की मुसहरी गांव निवासी राजेश राम की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राजस्व पदाधिकारी बनने पर मांझी के पूर्व विधायक डॉ सत्येंद्र यादव ने उन्हें शॉल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लक्ष्मी कुमारी की सफलता क्षेत्र के बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत है ।