आगरा: बल्केश्वर पार्क के पास दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति प्रिंस को कमलानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा के थाना कमलानगर क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति प्रिंस को बल्केश्वर पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। युवती के पिता ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।