जहानाबाद: पीएम केयर्स योजना से मिली नई उड़ान, अनाथ रिया ने इंटर में हासिल किए 84.8% अंक
जहानाबाद की रिया कुमारी ने विपरीत परिस्थितियों को मात देते हुए इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मिसाल पेश की है। कोरोना काल में माता-पिता को खोने के बाद उन्हें पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना से जोड़ा गया, जिसके तहत शैक्षणिक सहायता और मार्गदर्शन मिला। कुर्मा संस्कृति माध्यमिक उच्च विद्यालय की छात्रा रिया भविष्य में बेहतर करना चाहती है।