धनौरा: दहेज में ₹5 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, गजरौला महिला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
मंगलवार शाम 8 बजे दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जानकारी के मुताबिक बछरायूं के मोहल्ला पीरजादगान कांशीराम कालोनी निवासी मुरारीलाल की बेटी प्रियंका रानी की शादी मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग निवासी अंकुर उर्फ सोनू संग हुई थी।