धनौरा: मंडी धनौरा में गैर समुदाय के युवक के साथ युवती ने की शादी, परिजनों ने बताया जान का खतरा, वीडियो हुआ वायरल
मंगलवार दोपहर 12 बजे थाना इलाके के एक गांव से लगभग एक माह पूर्व गैर संप्रदाय के प्रेमी युवक के साथ फरार हुई युवती ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जहां युवती ने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी युवक संग रहने की बात कही। साथ ही अपने परिजनों से खुद के साथ ही प्रेमी युवक व उसके परिजनों की जान को खतरा भी बताया।