उचकागांव: पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा का मीरगंज में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
मीरगंज: बुधवार की दोपहर गोपालगंज जिले के मीरगंज शहर में उस समय सियासी हलचल और उत्साह बढ़ गया, जब एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा का स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मीरगंज आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों के हार और गुलदस्ते भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया।