धनौरा: गजरौला निवासी मौलाना तांत्रिक ने ₹1.80 करोड़ के बाद कई अन्य लोगों से की लाखों की ठगी
गजरौला में तांत्रिक विद्या और पैसे डबल करने का झांसा देकर कथित रूप से 1 करोड़ 80 लाख रुपए की ठगी की खबर चलने के बाद ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बछरायूं थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादगान निवासी हाशम अली और गजरौला के मोहल्ला अतरपुरा निवासी नवाब ने जाने आलम पर अलग-अलग मामलों में कुल 29 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।