झांसी संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा एवं श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने महरौनी पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और परिवार के किसी भी सदस्य के दुःख में संगठन हमेशा साथ खड़ा रहेगा।