दतिया नगर: बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, दंपति गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
दतिया में सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार रात उत्तम सिंह अपनी पत्नी उषा के साथ रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जब दंपति लरायता रोड बायपास पर पहुंचे, तभी मोड़ पर तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी इसकी जानकारी मंगलवार 10:00 बजे मिली है।