बागपत: कस्बा टटीरी में पेयजल पाइप लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते जलापूर्ति घंटों तक रही ठप, लोगों को हुई परेशानी
Baghpat, Bagpat | May 26, 2026 मंगलवार की देर शाम करीब साढे आठ बजे कस्बा टटीरी में टूटी पेयजल लाइन की शिफ्टिंग का कार्य के चलते जलापूर्ति बंद होने से लोगों में नगर पंचायत के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा समय रहते जलापूर्ति बंद होने की जानकारी नहीं दी गई। अचानक पानी बंद होने से घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया और दैनिक कार्य प्रभावित हुए।