मरवाही: चनाडोंगरी गांव में जीजा के विवाद की रंजिश में युवक ने घर में लगाई आग, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम चनाडोंगरी में रंजिश के चलते एक युवक द्वारा घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना में करीब 1लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिकरिमांड पर भेज दिया है। दरअस्ल बीते 25अप्रैल2026 को प्रार्थी उत्तम सिंह पिता चंद्रभान सिंह ने थाना मरवाही में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराया था।