देहरादून: मालदेवता में बाढ़ सुरक्षा कार्य तेज़, दो महीने पहले सैलाब से हुआ था भारी नुकसान
देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में दो महीने पहले आई बाढ़ की तस्वीरें आज भी लोगों के ज़ेहन में ताज़ा हैं। भारी बारिश के बाद आए सैलाब ने यहां सड़कें, पुल, खेती-बाड़ी और कई घरों को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। अब उसी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के बड़े-बड़े कार्य तेज़ गति से किए जा रहे हैं।