लातेहार: लोक सेवाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
लातेहार। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के तत्वावधान में विद्युत प्रमंडल परिसर में लोक सेवाओं से संबंधित मामलों के समाधान एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष के निर्देश पर स्थायी लोक अदालत के माध्यम से किया गया।