कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने गुमो गांव में सफलतापूर्वक शैक्षणिक सर्वेक्षण किया
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में झुमरी तिलैया के गुमो गांव में शैक्षणिक सर्वेक्षण कार्य "विषय - ग्रामीण समुदाय में डिजिटल शिक्षा के प्रति जागरूकता पर एक क्षेत्रीय सर्वेक्षण" कोडरमा प्रखंड अंतर्गत गुमो ग्राम में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।