नगर नौसा: प्रखंड क्षेत्र में बेटियों को सशक्त बनाने के लिए दी जा रही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग
प्रखंड क्षेत्र में बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। इसके तहत बालिकाओं को मार्शल आर्ट की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे आत्मरक्षा के गुर सीख सकें और किसी भी विपरीत परिस्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें। इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में बालिकाएं उत्साह के साथ भाग ले रही हैं और नियमित रूप से अभ्यास कर रही हैं।