मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली के रुखड घाट मोहल्ले में लोग सीवर के गंदे पानी में रहने को मजबूर, लटकते बिजली के तार बन रहे दुर्घटना का कारण
कटरा कोतवाली के रुखड घाट मोहल्ले में रविवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे नागरिकों ने बताया कि रुखड घाट मोहल्ले में सीवर का गंदा पानी बह रहा है जिससे बीमारी फैल रही है और घर-घर लोग बीमार हो चुके हैं न तो नगर पालिका ध्यान दे रहा है न ही यहां के सभासद वार्ड नंबर 12 रुखाड़ घाट के नागरिकों में काफी आक्रोश है बिजली के पोल से ले गए तार लटक कर दुर्घटना को दावत दे रहे हैं