मिर्ज़ापुर: जन्माष्टमी पर दुल्हन की तरह सजाई गई पुलिस लाइन, संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन, आयुक्त और आईजी ने दीप जलाकर किया शुभारंभ
जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, आईजी आरपी सिंह, दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायक कलाकारों ने अपने भजन से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। राधा-कृष्ण मंदिर में भव्य सजावट की गई थी। पुलिस लाइन के बाहर मेला लगा रहा।