मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन में बिछड़े दंपतियों के मिलने के क्रम में परिवार परामर्श केंद्र में 7 बिछड़े दंपतियों को मिलाया गया
सोमेन वर्मा पुलिस अधीक्षक जनपद मिर्जापुर के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केंद्र को बड़ी सफलता मिली है। रविवार की दोपहर लगभग ढाई बजे जनपद मिर्जापुर के विभिन्न थाना क्षेत्र के 7 बिछड़े दंपतियों को परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसलिंग के माध्यम से एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया। जो की विभिन्न वजहों से अलग रह रहे थे।