मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के देवाही गांव में नीम के पेड़ पर लटकता मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस ने भेजा पीएम
बताते चले की पड़री थाना क्षेत्र के देवाही पहाड़ा निवासी 45 वर्षीय जयदीप का शव। शुक्रवार की रात लगभग 11:00 बजे नीम के पेड़ पर लटकता मिला। परिजनों के अनुसार वे रात में सो रहे थे अचानक घर के बाहर से आवाज आई। बाहर जाकर देखा तो जयदीप का शव घर के सामने पेड़ से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची थाना पडरी पुलिस ने शव को पड़री अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।