मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन, नगर विधायक भी रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार की रात 8:00 बजे मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। जनपद के जमालपुर ब्लाक के ओढ़ी गांव के रहने वाले स्वतंत्र देव सिंह मां विंध्यवासिनी का बराबर दर्शन पूजन करने आते रहते हैं। इसके अलावा वह अपने पैतृक गांव पहुंचकर भी कार्यकर्ताओं से मिलते हैं और उनकी समस्या सुनते हैं।