नीमराना: नारनौल में सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Neemrana, Alwar | May 13, 2026 नारनौल। सदर थाना क्षेत्र में देर रात एसएच-114 पर बहरोड़ के हरियाणा बॉर्डर से सटे गांव मंढाना के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। एक पिकअप कैम्पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।