गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर का धान अधिप्राप्ति केंद्र फिर विवादों में, लेम्प्स द्वारा ताला जड़ा गया, किसानों की परेशानी बढ़ी
राजनगर प्रखंड का धान अधिप्राप्ति केंद्र एक बार फिर सुर्खियों में है। लेम्प्स कार्यालय में अचानक ताला जड़े जाने से धान बिक्री के लिए पहुंचे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज़ से आए किसान घंटों इंतजार करने के बाद भी बिना धान बेचे लौटने को मजबूर हैं। किसानों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना केंद्र बंद कर दिया गया, जिससे उनकी मेहनत और समय