शाहजहांपुर: दबंगों पर मारपीट कर षड्यंत्र के तहत फंसाने का आरोप लगाते हुए मस्जिद नगर के पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
मिर्जापुर थाना क्षेत्र में स्थित गांव मस्जिदनगर के रहने वाले शौकीन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के ही रहने वाले मुन्ना, शमशेर, मेहंदी हसन, अजमेर आदि पर मारपीट करने और षड्यंत्र के तहत झूठी शिकायत कर फ़ंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की माँग की है। साथ ही पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है।