शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना क्षेत्र में स्थित के आर पेपर मिल के बाहर एम्बुलेंस में युवक का शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पिपरौला बंजर का रहने वाला उर्वेश वर्मा के आर पेपर मिल में मजदूरी का कार्य करता था।