शाहजहांपुर: तिलहर के गुलाम खेड़ा में बच्चों के बीच हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट, एसपी से कार्रवाई की लगाई गुहार
थाना तिलहर क्षेत्र के गांव गुलाम खेड़ा की रहने वाली रानी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि, घर के बाहर बच्चों के बीच विवाद हो रहा था। घर के बाहर खड़े होकर हो रहे हंगामे को देख रहे थे। तभी दबंगों ने उसके उपर हमला कर दिया। फिर घर में घुसकर लाठी-डंडो से पीटा। घायल महिला ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।