शाहजहांपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र के कैंट में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुरूवार को हो रहा पोस्टमार्टम
थाना सदर बाजार क्षेत्र के कैंट में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पवन सिंह की मौत हो गई। पवन सिंह हरदोई जिले के थाना मंजिला क्षेत्र के ररी गांव के रहने वाले थे। छह साल पहले पवन शाहजहांपुर में प्राइवेट जाॅब करते थे। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा मोहल्ले में पवन सिंह सिंह किराये के मकान में रहते थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।