झांसी: झांसी में इंस्टाग्राम पर वायरल होने के लिए युवकों ने ट्रेन पर मारे पत्थर, GRP पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Jul 1, 2026 झांसी में दो दोस्तों ने रील बनाने के लिए चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके। 29 जून को रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण दोनों बाइक रोककर खड़े थे। जैसी ही ट्रेन आई तो एक युवक ने पत्थर फेंके और दूसरे ने वीडियो शूट किया इसके बाद इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील पोस्ट कर दी जो वायरल होते हुए पुलिस तक पहुंच गई। मंगलवार को जीआरपी ने अज्ञात पर केस दर्ज देर रात 2 को किया गिरफ्तार