कैराना: कैराना में वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Kairana, Shamli | May 26, 2026 मंगलवार शाम करीब चार बजे उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार पाहिवाल ने बताया कि उनकी ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। बताया है कि नगरपालिका में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को बेहद कम वेतन मिल रहा है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन में वेतन वृद्धि की मांग की गई है।