छतरपुर नगर: दाल खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ी, ज़िला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बधोर में दाल खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम भोजन में दाल खाने के बाद रात करीब 3 बजे से सभी की तबीयत खराब होने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले बड़ामलहरा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से रविवार दोपहर करीब 1 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया।