बदायूं: घटपुरी गांव में युवक को थप्पड़ मारने का बिनावर थाने के सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Budaun, Budaun | Jun 25, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के बरेली मथुरा हाईवे पर घटपुरी के पास रोडवेज बस और लोडर वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। लौडर वाहन में दो युवक फस गए और वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीरों ने वीडियो बनाना शुरू कर दी। इसी दौरान थाना बिनावर के एक सिपाही ने एक युवक के थप्पड़ मारना शुरू कर दिये। जिसको एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।