खंडवा नगर: गंदगी छिपाने 25 स्थानों पर रखीं फर्शियां, कहीं गायब तो कहीं सफाई नहीं होने से फैली गंदगी
स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने के लिए निगम अमले द्वारा सफाई करने के बजाय गंदगी छिपाने से शहर में अब समस्या बढ़ गई हैं। सर्वेक्षण के दौरान गंदगी ना दिखे, इसलिए निगम ने 19 लाख रुपए खर्च कर शहर के 6 जोन में 25 अलग-अलग स्थानों पर खुली नालियों पर फर्शियां रखीं। घटना शनिवार सुबह 10 बजे की है ।