कर्वी: बाल्मीक आश्रम के महंत भरत दास की गिरफ्तारी की मांग तेज, पूर्व भाजपा सांसद धरने पर बैठे
रविवार शाम 4 बजे चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। महंत भरत दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्व भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा सैकड़ों समर्थकों संग धरने पर बैठे हैं। अपमानजनक टिप्पणी और मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज है। सांसद ने कहा, गिरफ्तारी तक अनशन जारी रहेगा, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।