बख्तियारपुर: सालिमपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, 80 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
सालिमपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 80 लीटर देशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बख्तियारपुर के चिरैया निवासी के रूप में हुई है। इस संबंध में मंगलवार की शाम करीब 7 बजे पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।