भिनाय: तेज आवाज में डीजे बजाने पर बिजयनगर थाना पुलिस ने वाहन किया ज़ब्त, RNC एक्ट में दर्ज हुआ केस
Bhinay, Ajmer | Jun 24, 2026 ध्वनि प्रदूषण पर नकेल कसने के लिए बिजयनगर थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।तेज आवाज में डीजे बजाकर क्षेत्र में शोर मचाने वाले एक वाहन को पुलिस ने बुधवार दोपहर 1 बजे RNC एक्ट के तहत जब्त कर मामला दर्ज किया।अभियान आगे भी जारी रहेगा।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे शोर की सीमा का ध्यान रखें और बिना परमिशन डीजे न बजाएं।