9 अक्टूबर 2025 को दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के मार्गदर्शन में सुबह 11 बजे पूरे जिले में एक साथ नशा मुक्ति शपथ का भव्य आयोजन किया गया था। इस सामूहिक अभियान में जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, धर्मगुरुओं के साथ-साथ आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, पुरुषों, दिव्यांगजनों, उभयलिंगी उत्साहपूर्वक भाग लिया था।