फुलवरिया: बथुआ बाजार में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बथुआ बाजार निवासी अलाउद्दीन आलम ने थाने में लिखित शिकायत देकर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।