गुमला: दोस्तों संग खेलने निकला 12 वर्षीय बालक लापता, पिता ने थाना में लगाई गुहार
Gumla, Gumla | Jun 7, 2026 रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत टेढ़ाचुआ गांव निवासी 12 वर्षीय सफल तुरी शनिवार सुबह से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। बालक के अचानक गायब होने से परिजनों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार पूरा परिवार करौंदी में रहता है सफल तुरी शनिवार सुबह करीब 7 बजे अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।