रानीगंज: बारिश से सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव से बढ़ी परेशानी
रानीगंज प्रखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बीच बुधवार की शाम मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। आसमान में छाए बादलों के बीच बुधवार की रात से लेकर शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक मुख्यालय सहित अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना बना रहा।