सोहागपुर: सोहागपुर में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, भव्य जुलूस निकाला
सोहागपुर में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत के उपलक्ष्य में सोमवार शाम 6:00 बजे भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान नगर में विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस मुख्य मार्गों से गुजरा, जहां नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए और देशभक्ति के नारे गूंजते र