लखीमपुर: पट्टी रामदास में बारात की बस में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ा, एक युवती की मौत, 4 लोग झुलसे
लखीमपुर खीरी जिले के कस्बा खीरी के मोहल्ला पट्टी रामदास में बीती गुरुवार की देर शाम शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पीलीभीत से आई बारातियों से भरी बस सड़क पर झूल रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। तार के बस से संपर्क में आते ही वाहन में करंट दौड़ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 23 वर्षीय जीनत की उपचार के दौरान मौत हो गई।